राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। रसूलपुर थाना पुलिस ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से गस्ती के दौरान रसूलपुर-लालपुर सड़क पर रसूलपुर गांव के समीप वाहन जांच के दौरान एक बाइक पर बोरी में लदा हुआ 49 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया। पुलिस ने शराब तस्कर व बाइक चालक मांझी थाना क्षेत्र के फुलवरिया ताजपुर गांव निवासी रोहित कुमार को गिरफ्तार करने के साथ बाइक को भी जब्त कर लिया। जबकि बाइक पर सवार शराब का एक अन्य तस्कर मांझी थाना क्षेत्र के महुई गांव निवासी हंस नयन अंसारी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग