मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। दिघवारा नगर पंचायत के नगर क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के पास आर मंडल क्लब परिसर में नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अस्थाई आश्रय स्थल का उद्घाटन किया गया। यह अस्थाई आश्रय स्थल पूरे ठंड के समय में कार्यरत रहेगा। यह आश्रय स्थल 28 फरवरी 2023 तक कार्य करेगा। इस स्थल में ऐसे व्यक्ति जिन्हें ठंड में रात्रि गुजारने का दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उनके लिए यहां सोने का बिछावन एवं ओढ़ने का कंबल की व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत दिघवारा के कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस आश्रय स्थल में ठंड के समय में अगर ज्यादा ठंड गिरेगा तो अस्थाई रूप से अलाव की व्यवस्था की जाएगी। जिससे यहां ठहरने वाले आगंतुकों को कोई दिक्कत न हो। आश्रय स्थल का उद्घाटन कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती सपना कुमारी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बहुत से गण्यमान लोगों के साथ नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित थे


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग