राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस ने शराब के नशें में दो पियक्कड़ को गुरूवार को गिरफ्तार कर जुर्माना के लिए न्यायालय भेज दिया। मामले में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना पुलिस गश्ती दल ने शराब के नशें में तरैया थाना क्षेत्र के फेनहरा गांव निवासी अनिकेत कुमार पिता ओसिहर प्रसाद और भगवानपुर थाना क्षेत्र के मासूम गंद गांव निवासी राहुल कुमार पिता रामेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों की जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टी हुई। दोनों को कागजी कार्रवाई करते हुए जुर्माना के लिए न्यायालय भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग