राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर(सारण)। शादी समारोह से बाइक चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद लोगों ने युवक की जमकर धुनाई शुरू कर दी।हालांकि स्थानीय चौकीदार एवं पूर्व जिलापार्षद पप्पू सिंह ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। वरना युवक के साथ बड़ा हादसा हो सकता था। इधर पुलिस युवक को लेकर थाना पर पहुँची है। जहाँ युवक से पुछताक्ष की जा रही है। घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर का है। लोगों ने बताया कि पुछताक्ष के दौरान युवक ने अपना नाम रितेश बताया है, जो मुफ़्सील थाना क्षेत्र का रहने वाला है।मालूम हो कि बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर इन दिनों लोग काफी आक्रोशित है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग