राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सिकटी भिखम गांव में दो पट्टीदारों के बीच जमीन में रास्ते के विवाद में मारपीट में 7 लोग घायल गए, घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान सिकटी भिखम गांव निवासी अनीता देवी 40 वर्ष पति उमेश साह, उमेश साह पिता स्व भोला साह,पीयूष कुमार 16 वर्ष पिता उमेश साह, प्रभावती देवी 40 वर्ष पति कामेश्वर साह,दिनेश साह 50 वर्ष पिता स्व भोला साह और दूसरे पक्ष से आनंद कुमार पिता स्व दशरथ साह ,पप्पू कुमार पिता स्व दशरथ साह के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद बेहतर उपचार के लिए 4 को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बारे में घायलों ने बताया कि हम दो पट्टीदार है जिसमे हमलोग जमीन के बगल से रास्ते निकालने के लिए कहा कि हमारी घर में शादी है जिसमें रास्ते को लेकर बार बार विवाद करते रहते है। शुक्रवार को जमीन के साइड से रास्ते निकालने को लेकर लेकर राय विमर्श चल रहा था उसी विवाद में मारपीट जमकर हो गई जिसमें दोनों पक्ष के 7 लोग घायल हो गए। मामले में थाना पुलिस को सुचना दी गई है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग