- जख्मी युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छपरा किया गया रेफर
- घटना पैगम्बरपुर मिडिल स्कूल के समीप का है
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बाइक और साइकल की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिये रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार युवक को सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया। जहाँ जख्मी युवक का इलाज चल रहा है।जख्मी युवक बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठौरी निवासी व बनियापुर थाने में पदस्थापित चौकीदार रामजी राउत का 19 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार बताया जाता है। जो किसी काम से बनियापुर जा रहा था। घटना पैगम्बरपुर मिडिल स्कूल के समीप का है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार युवक पैगम्बरपुर सब्जी मंडी की ओर से आ रहा था। इस बीच अनियंत्रित हो साइकल सवार को टक्कर मार दिया। जिसमें साइकल सवार कुछ दूर पर जा गिरा। जबकि बाइक सवार युवक के सड़क पर गिरने से सर पर काफी चोट लगी थी। घटना में साइकल सवार भी आंशिक रूप से जख्मी हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग