राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया-अमनौर एसएच-104 मुख्य सड़क पर पचभिंडा पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में मृतक के भतीजा अजय राय द्वारा छपरा सदर अस्पताल में दिए गए फर्द बयान के आधार पर तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि उसके बड़े पापा 55 वर्षीय मोतीलाल राय सुबह में मजदूरों को लेकर घर से उत्तर खेत की तरफ जा रहे थे। जैसे ही पचभिण्डा पेट्रोल पंप के समीप पहुचे की सामने से आ रहे एक बाइक बीआर-048आर-2298 के चालक द्वारा तेजी व लापरवाही से बाइक चलाते हुए उसके बड़े पापा को धक्का मार दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों द्वारा उन्हें इलाज के लिए रेफर अस्पताल तरैया में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। छपरा सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में आरोपी बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग