राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के शामकौरिया गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बांसवाड़ी अंदर से एक प्लास्टिक के गैलन में 10 लीटर देसी शराब बरामद किया है। इस संबंध में एएसआई सियाराम यादव ने तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें इसुआपुर थाना क्षेत्र के गंगोई गांव निवासी प्रिंस कुमार को आरोपित किया गया है। मामले में थानाध्यक्ष मोहम्मद शोएब आलम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी किया तो पुलिस की गाड़ी को देखते ही धंधेबाज भागने लगा। जिसे पुलिस बल द्वारा खदेड़ा गया, लेकिन वह भागने में सफल रहा है। जब उक्त स्थल को जांच किया गया तो एक प्लास्टिक के गैलन से 10 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। पुलिस मामले में आरोपी धंधेबाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग