राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित इंडस कंपनी के एक टावर से अज्ञात चोरों द्वारा टावर में लगाए गए 24 पीस बैट्री चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में टावर के टेक्नीशियन व मढ़ौरा थाना क्षेत्र के इसरौली गांव निवासी नविंद्र कुमार पांडेय ने तरैया थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि नारायणपुर गांव स्थित श्री रामजी सिंह के जमीन में इंटेक्स कंपनी का टावर लगाया गया है। रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा टावर से 24 पीस बैट्री की चोरी कर ली गई है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग