राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। समस्तीपुर में आगामी 21-24 दिसंबर तक आयोजित बिहार राज्य स्तरीय सीनियर वालीबॉल चैंपियनशिप में सारन जिले की टीम भी मजबूत इरादे के साथ उतरेगी। इसके लिए जिला एसोसिएशन ने तैयारी शुरू कर दी है। सारण जिले की टीम के सेलेक्शन के लिए आगामी 4 दिसंबर को जिला स्कूल छपरा परिसर में सेलेक्शन कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में जिले का कोई भी वालीबॉल खिलाड़ी भाग ले सकेगा। हालांकि उन्हें अपने आधार कार्ड के साथ 11बजे तक खेल मैदान में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा । सेलेक्शन कैंप में सारन जिला वालीबॉल संघ के सचिव अमित सौरभ, किशोर कुणाल ,यशपाल कुमार सिंह, पंकज कुमार चौहान, मृत्युंजय कुमार सिंह, नीलाभ गुंजन आदि निर्णाय व चयनकर्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग