राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। अमनौर- मढ़ौरा एसएच 73 के बिक्रमपुर स्कूल के टर्निंग के समीप कार की ठोकर से 25 वर्षीय बाइक चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया। बाइक चालक को स्थानीय लोगों ने रेफरल अस्पताल मढ़ौरा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया है। जख्मी युवक गोसी अमनौर निवासी मो. अमिरुलहक का पुत्र सेराज हुसैन बताया गया है। जानकारी के अनुसार युवक बाइक से मढ़ौरा से अपने घर अमनौर लौट रहा था। कर्णपुरा के पहले बिक्रमपुर स्कूल के पास ही पहुंचा था। कि किसी अज्ञात कार ने युवक के बाइक में ठोकर मारकर फरार हो गया। ठोकर लगने के बाद सड़क किनारे गिरे जख्मी युवक को स्थानीय लोगों ने रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी प्राथमिक चिकित्सा की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग