राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के टड़वा मगरपाल से चोरी के सामान के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टड़वा मगरपाल गांव निवासी राजू राय के घर में उसी गांव के वकील महतो चोरी करने घुसा था। जिसे राजू राय की पत्नी विन्जु देवी ने देख लिया और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर जब तक ग्रामीण व घर के लोग पहुंचते तब तक वह फरार हो गया। इसके बाद राजू राय की पत्नी ने थाने में लिखित शिकायत की। जिसमें सोने का मंगलसूत्र, ढोलना, मोबाइल व 10 हजार रुपये चोरी कर लेने की बात कही गई। पुलिस ने वकील के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी के कुछ सामान को बरामद किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग