राष्ट्रनायक न्यूज।
सोनपुर (सारण)। अपने रिश्तेदार के यहां न्योता से वापस घर लौट दो व्यक्ति कार दुर्घटना में शुक्रवार को सोनपुर के बडका बगीचा के समीप ओवर फ्लाई पर गंभीर रूप से घायल हो गये। इस घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने कार सवार दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार किसी बड़े वाहन के चपेट में आने से यह घटना घटित हुई। इस हादसे उक्त कार क्षतिग्रस्त होने के बाद उसमें सवार बड़का बगीचा गांव के विनोद सिंह तथा रत्नेश सिंह घायल हो गए। इसमें विनोद सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें इलाज के लिए पटना ले जाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग