राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल महिलाओं के साथ छेड़खानी करने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किया गया। बताया जाता है कि रसूलपुर थाना क्षेत्र के हनुमानगंंज गांव के एक घर में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल महिलाओं के साथ इसी गांव के कुछ शरारती तत्वों ने छेड़खानी किया। महिलाओं के परिजनों के द्वारा छेड़खानी का विरोध करने पर शरारती तत्वों के द्वारा उनके साथ बदसलूकी किया गया। कहासुनी और तू -तू मैं -मैं होने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और घायलों को उपचार के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग