
अनियंत्रित बोलेरो ने मोटरसाइकिल सवार युवक को मारा धक्का,युवक घायल
मशरक छपरा एस एच-90 पर केन्द्रीय विद्यालय के पास मशरक की तरफ से वापस घर जा रहें युवक को अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार फरार हो गया जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो सड़क किनारे तड़पने लगा। मौके पर बाजार करने मशरक आ रहें सढवारा गांव निवासी अब्दुल रहीम के पुत्र मुस्ताक अली ने थाना पुलिस जमादार हरेंद्र कुमार की सहयोग से इलाज के लिए घायल युवक को पीएचसी में भर्ती कराया। जहा उसकी पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के सुरौधा गांव निवासी लक्ष्मण महतो के 22 वर्षीय पुत्र दिलीप महतो के रूप में हुई। मामले में घटना की सूचना मिलने पर पीएचसी पहुंचे परिजनों ने बताया कि उसकी बहन सिवान जिले के शहरकोला गांव से राखी बांधने घर आयी थी दोपहर में राखी बांधने के बाद के बाद घर जाने के लिए जा रही थी उसी को मोटरसाइकिल से युवक मशरक तक छोड़ने गया था वही से वापस घर आ रहा था कि सड़क दुघर्टना में घायल हो गया। मौके पर पुलिस ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर थाना लायी। वही मामले में जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग