राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में पांच महिला समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों में बरेजा गांव के सौरभ कुमार शर्मा, लगुनी गांव के मनोज कुमार, सिसवा गांव के ललिता देवी, जमनपुरा गांव की विजांति देवी, परसागढ़ गांव के सुगांती देवी, कर्णपुरा आमडाढ़ी गांव के महेश सिंह, देवकली कुंवर, चंदन कुमार सिंह, शिल्पी कुमारी व खजुहान गांव के सीताराम यादव शामिल हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में किया गया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिक दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग