राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र के पोझी कपूर में आपसी विवाद में एक युवक को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामले में पोझी कपूर निवासी पिंटू राय ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा कि आपसी विवाद के एक मामले में मढ़ौरा थाना ने दोनों पक्षों को समझा कर लौट गई थी। पुलिस के लौटते ही एक पक्ष के मुन्ना राय ने उस पर जान मारने की नियत से दाब से हमला कर दिया। हमला में उसका सिर कट गया जब उसके पिता इंद्रदेव राय बचाने आते तब तक आरोपियों ने उसके गर्दन पर भी हमला कर दिया लेकिन गमछी लपेटे होने के कारण वह बच गया। हल्ला होने पर उसके परिवार के लोग भी दौड़े इसे देखकर आरोपी भाग निकले। आवेदक ने कहा है कि आरोपी दारु बेचते हैं इसका वे लोग विरोध किए तो वे उसके निजी कॉलेज की बाउंड्री का तार काट कर फेंक दिए और अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग