राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। विधि-मंडल के प्रांगण मे अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद्,छपरा, ईकाई के महामंत्री उदय प्रसाद की अध्यक्षता अधिवक्ता दिवस के अवसर पर एक बैठक आहुत की गई। जिसमें विभिन्न अधिवक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। साथ ही देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनाई गई एवं अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद्, के संगठन को और मजबूत करने पर बल दिया गया और यह दिवस अधिवक्ता समुदाय के लोग ही अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया करते है।मुख्य वक्ताओं ने कहा की वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी भी थे। जिन्होंने भारत के संविधान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस बैठक में राष्ट्रीय सदस्य गंगोत्री प्रसाद,उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन, सुबासचन्द्र श्रीवास्तव, ज्ञानति गुप्ता, दुलारचन्द मांझी, हाकिम सिंह, मोहन प्रसाद यादव,अभय कुमार श्रीवास्तव,अरविंद कुमार सिंह, मंजू सिंह,उमेश तिवारी, विशाल वर्मा अधिवक्ता उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग