राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। लैंगिक असमानता को लेकर शिक्षकों के तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ शनिवार को अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय छपरा में हुआ। रिविलगंज, जलालपुर, मांझी, मकेर,नगरा के दो सौ शिक्षक कार्यशाला में भाग ले रहे हैं। कार्यशाला में महिला शिक्षकों की संख्या अधिक थी। प्रशिक्षक के तौर पर संजय कुमार ने वर्तमान दौर में लैंगिक भेदभाव को दूर करने के लिए पारिवारिक एवं सामाजिक महत्व को रेखांकित किया। प्रशिक्षु शिक्षकों ने चित्र के माध्यम से लैंगिक समानता की भावना को उकेरा तथा उसके महत्व को बताया। तीन-तीन अलग-अलग बैच में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। तीन दिनों तक चलने वाले कार्यशाला का समापन सोमवार को होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग