राष्ट्रनायक न्यूज।
मकेर (सारण)। दिव्यांगों के अभियान को मजबूती प्रदान करने के लिए मकेर निवासी ई. उपेन्द्र कुमार राय को सारण प्रमंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि बिहार में दिव्यांग को एकजुट करने के लिए संगठन का संचालन किया जा रहा है। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरे बिहार में अभियान चलाया जा रहा है। और प्रखंण्ड स्तर पर कमिटी के गठन करने की कार्य शुरु कर दिया गया है। इसके लिए अलग-अलग पदों पर पदाधिकारी की नियुक्ति किया गया है। इससे संगठन मजबूत होने पर दिव्यांग को हक़,अधिकार की लड़ाई लड़ने में आसानी होगी। ई. उपेन्द्र राय ने कहा कि जिस उम्मीद पर सारण प्रमंडल की दिव्यांग बंधुओं ने मुझे जिम्मेवारी दिया है। उस उम्मीद पर हर संभव खड़ा उतरने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग