राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। मिर्जापुर में खेले गए मिर्जापुर टी- ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पटेढ़ी ने शिल्हौड़ी को हराकर कप जीत लिया। मैच में पहले खेलते हुए पटेढ़ा ने निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 177 रन बनाए। जबाब में उतरी शिल्हौरी की टीम 13 ओवर में मात्र 96 रन बना कर आल आउट हो गई। मैच का उद्घाटन मिर्जापुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कमलेश प्रसाद ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। बाद में अतिथियों की उपस्थिति में मुखिया प्रतिनिधि कमलेश प्रसाद ने विजेता उपविजेता को कप प्रदान किया। इस अवसर कमलेश प्रसाद ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभा को आगे लाने के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन जरुरी है। ग्रामीण स्तर पर खेल के मैदान का अभाव है, जिससे खिलाड़ियों को परेशान होना पड़ता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग