छपरा(सारण)। शहर के नगर थाना अंतर्गत पुलिस लाइन के सामने बिचला तेलपा मोहल्ला में अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि परिजन व मोहल्ले वाले बाइक सवार दो युवकों को वहां से भागते हुए देखे लेकिन इस बात को पहले नहीं समझ पाये उन्हें लगा कि वह महिला छत से गिर गई है। जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर भागे, जहां चिकित्सकों ने उस मृत घोषित कर दिया। जांच के क्रम में पाया गया कि उस महिला के पेट में गोली मारी गई है। मृत महिला छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत बिचला तेलपा मोहल्ला निवासी सनोज साह की 30 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी बतायी गई है। चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के साथ ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम से पूर्व महिला के शव का एक्स-रे कराया गया। एक्सरे रिपोर्ट में पाया गया कि गोली उसके पेट में लगकर पेट के नीचे जाकर फंसी हुई है। उसके बाद नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में कराया। इस मामले में नगर थाना पुलिस का कहना था कि बिचला तेलपा मोहल्ले में एक महिला की बीती रात्रि गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। वैसे पुलिस हत्या के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग