राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी तथा दाउदपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर मदनसाठ तथा कबीरपार गांव के बीच स्थित बाघाकोल बगीचे से सोमवार को लावारिस अवस्था मे पड़ी दो बाइक को दाउदपुर थाना पुलिस ने बरामद किया है। थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया की सोमवार की सुबह सूचना मिली कि मांझी व दाउदपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित मदनसाठ गांव के बाघाकोल के बगीचे में उगे खरपतवार के बीच गड्ढे में छुपा कर दो बाइक को लावारिस रखा गया है। सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने बगीचे से दोनो बाइक को बरामद कर लिया है। बरामद बाइक में से एक अपाची तथा एक यामहा बाइक को जब्त कर थाना परिसर लाया गया है। फिलहाल नम्बर प्लेट व बाइक की चेचिस पर अंकित नम्बर के आधार पर जब्त बाइक के मालिक की पहचान की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग