राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया रामकोला स्थित खेल मैदान में सोमवार को आयोजित तरंग प्रतियोगिता के दौरान हार जीत के विवाद में एक छात्र ने दूसरे विद्यालय के छात्र को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल छात्र भलुआ भिखारी गांव का मुंद्रिका राम का 13 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार है। जो कि मध्य विद्यालय भलुआ शंकरडीह में छठा वर्ग का छात्र है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि रामकोला में सरकारी विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इसी बीच प्रतियोगिता में हार जीत के विवाद में एक छात्र ने दूसरे छात्र को चाकू मार दिया। जिससे वहां अफरा तफरी का मच गई। उपस्थित शिक्षकों ने किसी तहत मामलें को शांत कराया और घायल छात्र को रेफरल अस्पताल तरैया में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के चिकित्सकों ने छात्र को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वही घायल छात्र की स्थिति अभी सामान्य बताई जा रही है। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर पुलिस अभिरक्षा में रख मामलें की जांच में जुट गई है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग