राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के बगही हरखपुर गांव में सोमवार को बिजली की शार्ट सर्किट से अचानक एक फुसनुमा घर में आग लग गई। जिसमें घर में रखें हजारों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई है। अग्नि पीड़ित बगही हरपुर गांव की लखपति कुंअर बताई जाती है। पीड़िता ने बताया कि दोपहर में वह घर का काम निपटा कर घर के बाहर बैठी हुई थी। उसी दौरान अचानक बिजली की शार्ट सर्किट हुई और उसके फुसनुमा घर में आग लग गई। जिसमें कपड़ा, बर्तन, अनाज, समेत दैनिक उपयोग की सभी वस्तुएं जलकर राख हो गई है। वही सूचना मिलते ही तरैया थाने से मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची जिसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मियों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गई थी। इधर सूचना मिलते ही पचभिण्डा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र सहनी ने घटना की जानकारी तरैया सीओं को दूरभाष पर दी एवं जांच कर पीड़िता को उचित मुआवजा देने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग