श्रावणी पूर्णिमा को ले प्रखंड के सभी गाँवो के देवी स्थान पर माता की पुजाई के लिये दोपहर बाद तक श्रद्धालु भक्तों की भीड़ जमी रही
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। श्रावणी पूर्णिमा को लेकर सोमवार को प्रखंड के प्रायः सभी गाँवो में स्थित देवी स्थान पर माता की पुजाई के लिये दोपहर बाद तक श्रद्धालु भक्तों की भीड़ जमी रही। एनएच 331 से सटे कन्हौली संग्राम स्थित मंशापूर्ण बुढ़िया माई, गढ़देवी मंदिर बनियापुर सहित कई अन्य देवी स्थान पर माथा टेकने को लेकर स्थानीय भक्तो सहित दूर-दराज के गाँव से भी काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तो का ताँता लगा रहा। वही अपनी मन्नत पूरी होने की अभिलाषा के साथ भक्तो ने दिल खोलकर चढ़ावा भी चढ़ाया। इस दौरान माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बना रहा। देवी गीतों के माध्यम से श्रद्धालु भक्तो ने जमकर ठुमके भी लगाये।हालांकि कोरोना महामारी को लेकर गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष लोगों में उत्साह की कमी रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग