राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

रक्षा बंधन पर कोरोना वारियर्स को मिला सुरक्षा का उपहार

रक्षा बंधन पर कोरोना वारियर्स को मिला सुरक्षा का उपहार

  •  समाजसेवी ने अस्पताल में जाकर अधिकारियों और कर्मियों को दिए सुरक्षा किट
  •  इन्हीं वारियर्स की मेहनत से हमलोग हैं सुरक्षित
  •  लोगों की मदद के लिए भी हमेशा रहते हैं तत्पर

पूर्णियाँ। रक्षा बंधन भाइयों द्वारा बहनों के रक्षा करने के लिए मनाया जाता है. इस दिन बहन भाई के कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर हमेशा उनकी रक्षा करने के लिए उनका अभिवादन करती है. इस कोरोना काल में हमसभी लोग स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मियों के कारण सुरक्षित हैं. उनके दिन-रात मेहनत के वजह से ही देश से कोरोना संक्रमण को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है. ऐसे में जिला के कुछ समाजसेवियों द्वारा ऐसे कोरोना वारियर्स को सम्मान देने के लिए उन्हें तिलक लगाया गया और उनके बीच सुरक्षा किट्स और मॉस्क बांटा गया. इसके साथ ही उन्हें सभी आमलोगों के लिए दिन-रात अथक प्रयास करने के लिए धन्यवाद दिया गया.

दिया गया सुरक्षा किट्स :
कोरोना संक्रमण लोगों के सम्पर्क में आने, आसपास होने से किसी को भी हो सकता है. ऐसे समय में इन सभी बातों को जानते हुए भी स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी हमारे लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं. अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा जगह जगह जाकर संक्रमित लोगों से मिलना, उनकी जांच करना इत्यादि कार्य किए जाते हैं. ऐसे में उनका पूरी तरह से सुरक्षा किट्स में होना अति आवश्यक है. इसी को देखते हुए समाजसेवी और चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष नीलम कुमार अग्रवाल द्वारा सुरक्षा किट्स उपलब्ध कराई गई, जिसका वितरण रविन्द्र कुमार साह, हेना सईद और सतेंद्र द्वारा किया गया. किट्स के रूप में सभी को फेस शील्ड और मॉस्क दिया गया.

इनके मेहनत की वजह से सुरक्षित हैं हम :
सभी सुरक्षा किट्स को जिला सदर अस्पताल में समाजसेवी रविन्द्र कुमार साह, हेना सईद और सतेंद्र कुमार द्वारा बांटा गया. इस दौरान रविंद्र कुमार साह ने कहा कोरोना संक्रमण दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. ऐसे समय में स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा दिन-रात एक कर इसे खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है. आज अगर हम सभी सुरक्षित हैं तो इसका सारा श्रेय इनसभी को जाता है. इसलिए हम अपने तरफ से इन सभी लोगों को धन्यवाद करते हैं. उन्होंने बताया कि अस्पताल के लगभग 500 डॉक्टरों, नर्सों, पारा मेडिकल कर्मियों, सफाई कर्मियों, सुरक्षा गार्डों एवं अस्पताल में उपस्थित पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा किट्स दिया गया है. इस कार्य के लिए अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस. के. वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

कोरोना काल में आम लोगों तक भी पहुँचाई है मदद :
सामाजिक कर्ता रविन्द्र कुमार साह ने बताया कोरोना संक्रमण शुरू हुए लगभग 6 माह होने को है. इस दौरान लगे लॉक डाउन के कारण बहुत से लोगों का रोजगार छूट गया और बहुत से लोग बाहर से वापस घर आ गए. इससे उन लोगों के घर में राशन तक की दिक्कतें शुरू हो गई थी. ऐसे समय में हमारे द्वारा लोगों के बीच नियमित रूप से राशन उपलब्ध कराई गई. अलग-अलग बस्तियों में जाकर वहां के लोगों को खाना दिया गया. बाद में उन्हें सुखा राशन भी उपलब्ध कराया गया. इससे बहुत से लोगों को इस समस्या के दौरान मदद मिली. इस कार्य के लिए हमें अन्य कई बड़े लोगों की ओर से सहायता मिली. इनसब की मदद से हमने लोगों तक राशन सामग्री उपलब्ध करवाई. इससे बहुत से लोगों ने हमारे कार्य को सराहा. इस विकट परिस्थितियों में आम लोगों को मिली सुविधा के लिए उनसभी ने हमें बहुत ही दुवाएं और धन्यवाद दिए. हम आगे भी इसी तरह लोगों की मदद के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे.