राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। गौरा ओपी पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर सलिमापुर गांव में छापामारी कर बिक्री के लिए रखा 25 लीटर देशी शराब बरामद किया। हालांकि कि इस दौरान धंधेबाज फरार हो गया। मामले को लेकर गौरा ओपी में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार गुप्ता ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि गुप्त सूचना मिली थी कि सलिमापुर गांव में धर्मेंद्र राम अपने घर से देशी शराब की बिक्री कर रहा है। जब पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो गाड़ी को देखकर धंधेबाज युवक फरार हो गया। छापेमारी के दौरान धंधेबाज के घर कि तालाशी के दौरान प्लास्टिक मे बंधा करीब 10 लीटर देसी शराब के अलावे कोल्ड ड्रिंक के बोतल में जमा करके रखा करीब 25 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग