छपरा (सारण)। नगर निगम के उप मेयर के प्रत्याशी राजेश फैशन के द्वारा कार्यकर्ता बैठक जन्नत पैलेश में की गई। बैठक का संचालन श्रीनिवास सिंह ने किया। बैठक में नगर निगम के सभी वार्ड के प्रमुख व्यक्ति, कार्यककर्ता शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि राजेश फैशन जैसे अच्छे लोग अगर निगम में जाते हैं, तो छपरा शहर का सर्वांगीण विकास होगा। अधिवक्ता गंगोत्री प्रसाद ने कहा कि जब तक राजेश फैशन जैसे लोग निगम में नहीं जाएंगे। शहर की नारकीय स्थिति नही ठीक होगी। उप मेयर प्रत्यासी राजेश फैशन ने कहा कि मित्रों अगर आप हमें चुनकर भेजेंगे तो हम नेता की तरह नहीं एक बेटा, एक भाई की तरह कार्य करेंगे। छपरा के नए पीढ़ी के लोग छपरा में नहीं रहना चाहते हैं। क्योंकि छपरा में बड़े शहर की तरह साफ-सुथरा, चकाचौंध नही दिखता नहीं है। हम सब करेंगे एवं नयी पीढ़ी के लोग छपरा छोड़ के नहीं जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील मुंसी, पप्पू जी, आदित्य अग्रवाल, राजू जी, सुनील टाइल्स, छोटू जैन, अजित सोनी, शत्रुध्न चौधरी, प्रदीप कुमार, निकुंज कुमार, अजय साह, अजित मोर्य सहित शहर के सैकड़ों बुद्धिजीवी लोग शामिल हुए। धर्मेंद्र सिंह चौहान के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग