राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के माधोपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट में चार महिलाएं समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में युगल किशोर तिवारी, अमृत तिवारी, अंचला कुमारी, भावना कुमारी, शैलेश देवी, अंजलि कुमारी व नवल किशोर तिवारी शामिल हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। इस संबंध में दोनों पक्षों के द्वारा रसूलपुर थाने में एक दूसरे के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। वहीं दूसरी ओर सड़क हादसे में बरवां गांव के सरोज कुमार सिंह घायल हो गए। दाउदपुर पुलिस ने घायल को लाकर एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार कराया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग