संजय कुमार पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन परिसर में स्थापित मौसम स्टेशन से किसानों को अब मौसम की मार नही झेलनी पड़ेगी। अब किसानों को मौसम की अपडेड जानकारी मिल रही है। ऑटोमेटिक वेदर सिस्टम लगने से जहा किसानों को वर्षापात के साथ तापमान और हवा के दबाव की भी मिल रही है जानकारी जिससे किसानों को हो रहा है फायदा। ऑटोमेटिक वेदर सिस्टम के लग जाने से प्रखंड भर के किसानों को हर रोज मौसम की अपडेट जानकारी मिल रही है। जिसमें क्षेत्र में हर रोज की वर्षा का अपडेट दर्ज होता है। स्वचालित मौसम स्टेशन के स्थापित होने से हर रोज दैनिक वर्षापात प्रतिवेदन तैयार कर जिला व कृषि विभाग को भेजा जाएगा। स्वचालित डिजिटल मौसम केंद्र के आंकड़ों के आधार पर आंधी, तूफान तेज बारिश के अलावे ठनका गिरने की भी संभावना का पता चलता है। सोलर युक्त स्वचालित मौसम स्टेशन यंत्र माँझी प्रखंड वासियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। इस यंत्र की सहायता से हवा की गति दिशा का आकलन स्वता होता रहेगा इसके अलावे हवा में नमी की मात्रा वर्तमान मौसम का तापमान और हवा का दबाव आदि की जानकारी मिल सकेगी। क्षेत्र में होने वाली वर्षापात की जानकारी मिलेगी। किसानों का कहना है कि मौसम का पूर्वानुमान मिलने से किसानों को फायदा होगा साथ ही खेती किसानी के लिए यह उपयोगों सिद्ध होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग