- सहाजितपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष थे,अजय ओझा।
- दर्जनों जनप्रतिनिधियों एवं स्थनीय लोगों ने घटना को दुःखद बताते हुए व्यक्त किया शोक-संवेदना।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सहाजितपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अजय ओझा(57 वर्षीय) का हृदयगति रुकने से बुधवार की देर रात्रि निधन हो गया।इस दौरान वे अपने पटना स्थित आवास पर थे।पैक्स अध्यक्ष के असामयिक निधन की सूचना मिलते ही प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।दर्जनों जनप्रतिनिधियों एवं सैकड़ो लोगों ने पैक्स अध्यक्ष के कोल्लूआ स्थित आवास पर पहुँच शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुःख की घड़ी में परिजनों को सांत्वना दिया।स्थानीय लोगों ने बताया कि दिवंगत पैक्स अध्यक्ष अपने पीछे दो पुत्र,एक पुत्री,पत्नी सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए है।अचानक हुई इस घटना को लेकर आसपास के लोग काफी मर्माहत दिखे।लोगों ने बताया कि दिवंगत पैक्स अध्यक्ष काफी हँसमुख और मिलनसार प्रबृत्ति के व्यक्ति थे।जो सामाजिक और धार्मिक कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।पैक्स अध्यक्ष के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में विधायक केदारनाथ सिंह,विधानपार्षद ई. सच्चिदानंद राय,व्यपार मंडल के अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह,पैक्स अध्यक्ष दिलीप राय,छात्र जदयू नेता संजीव ओझा,डब्लू यादव,राजेश राय आदि शामिल थे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा