राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। स्थानीय थाने के खरीदाहा पोखरा स्थित पीपल के पेड़ से लटके एक ब्यक्ति के शव को पुलिस ने बरामद किया। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की अहले सुबह कुछ युवक सड़क के किनारे दौड़ रहे थे तभी युवकों की नजर पीपल के पेड़ से लटके एक ब्यक्ति के शव पर पड़ी।यह बात जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते सैकड़ों लोग जुट गए।लोगों इसकी सूचना भेल्दी पुलिस को दी।भेल्दी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग