बनियापुर रेफ़रल अस्पताल में 50 लोगों की रैपिड एंटीजन कीट से की गई जांच की, जाँच में आधा दर्जन लोग कोरोना पॉजिटिव

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। रेफ़रल अस्पताल बनियापुर में सोमवार को 50 लोगों की रैपिड एंटीजन कीट से जांच की गई। जिसमें आधा दर्जन लोगो के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है। उक्त सभी लोग बनियापुर, अहरापर,सतुआ सहित अस्पताल परिसर के इर्दगिर्द के निवासी बताए जाते है। उक्त आशय की जानकारी रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ए पी गुप्ता के द्वारा दी गई।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव सभी मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराकर होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। अस्पताल प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 30 जुलाई से रेफ़रल अस्पताल में कोविड- 19 की जांच शुरू की गई।जिसके तहत अबतक 188 लोगों की जांच की गई है। जिसमे 174 लोग निगेटिव और 14 लोग पॉजिटिव पाए गए है। इधर मुख्य बाजार बनियापुर सहित आसपास के इलाके में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने से लोगों में भय और दहशत का माहौल कायम है। मुख्य बाजार के कई लोगों ने बातचीत के दौरान बताया कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बावजूद भी कई दुकानों और प्रतिष्ठानों में अभी भी लोग वगैर मॉस्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किये भीड़-भाड़ लगाने से गुरेज नही कर रहे है। जो चिंता का विषय है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग