बनियापुर विधानसभा अंतर्गत मशरख प्रखण्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भाजपा के जिलाध्यक्ष ने राहत सामग्री का किया वितरण

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा और जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने बनियापुर विधानसभा अंतर्गत मशरख प्रखण्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत सामग्री का वितरण किया।जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने बताया कि बंगरा, कर्ण कुदरिया, डुमरसन, हरपुर जान, चालीस आर डी सहित कई इलाकों में बाढ़ की विभीषिका से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिये पार्टी स्तर पर लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान बाढ़ का दंश झेल रहे लोगों ने नेता द्वय से शौचालय और शुद्ध पेयजल को लेकर अपनी समस्याओं को रखा। जिसपर जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने जिला पदाधिकारी से बात कर चलंत शौचालय तथा पीने के पानी की मुक्कमल व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। जिस पर जिला प्रशासन द्वारा सकरात्मक पहल करने का आश्वाशन दिए जाने की बात बताई गई। इस दौरान जिला किसान मोर्चा के जिला मंत्री रवि रंजन सिंह मंटू ने जिलाध्यक्ष से आग्रह किया कि जिन क्षेत्र में बाढ़ तथा बारिश के पानी से खरीफ फसलो की क्षति हुई है। उन किसानों को क्षतिपूर्ति अनुदान का लाभ मुहैया कराने के लिये प्रदेश स्तर पर पहल की जानी चाहिये। मौके पर मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, मंडल उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।



More Stories
बदलते स्वरूप के साथ सोनपुर मेला को नई ऊंचाई तक ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी: आयुक्त
ब्रेन हेमरेज से अवतार नगर थाना में पदस्थापित एएसआई की मौत
ईवीएम की कमिशनिंग जितनी अच्छी होगी पोल डे पर उतनी ही आसानी होगी: डीएम