राष्ट्रनाकय न्यूज।
मांझी (सारण)। स्थानीय थाना अंतर्गत माड़ीपुर गांव स्थित सड़क पर अपराधियों ने लूटपाट के क्रम में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से जख्मी तड़प रहे युवक को मांझी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हालांकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 की है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृत युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक बाइक से जा रहा था और मांझी थाना अंतर्गत माड़ीपुर मार्ग पर अपराधियों ने लूटपाट के क्रम में उसे गोली मारी है। क्योंकि वह वहां सड़क पर गिरकर तड़प रहा था, तभी आते-जाते लोगों की नजर पड़ी और सूचना के बाद मांझी थाना पुलिस ने शीघ्र ही उसे उठाकर स्वास्थ्य केंद पहुंचाया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग