राष्ट्रनाकय न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र से गुजर रही एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर पर चैनपुर गांव अवस्थित ब्रह्मापुत्र पेट्रोल पंप पर से दो अपाची बाइक सवार युवकों ने तेल लेने के बहाने पचास हजार का खुदरा मांगने में हेरा-फेरी कर पचास हजार रुपए नगदी लेकर भागने का मामला शुक्रवार को सामने आया है। मामले में संचालक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि दो अपाची बाइक सवार पम्प पर पेट्रोल लेने पहुंचे और पांच सौ रुपए का तेल लेकर दो हजार का नोट दिया और काउंटर पर पहुंच और पचास हजार रुपए के दो हजार रुपए के नोट का खुदरा मांगा और उसी दौरान पचास हजार रुपए का गड्डी गिनने के दौरान लेकर फरार हो गए।वही घटना पम्प पर लगें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग