छपरा(सारण)। वरीय उप समाहर्ता ऐश्वर्या कश्यप के बेगूसराय तबादले के बाद सामाजिक संगठन रोटरी क्लब द्वारा उन्हें विदाई दी गई। रोटरी भवन में आयोजित समारोह में रोटरी क्लब छपरा के सदस्यों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी ऐश्वर्या कश्यप को विदाई देते हुए उन्हें कर्मठ पदाधिकारी बताया। कहा कि उनके कार्यकाल में लोगों की समस्याएं दूर हुई है। मानव अधिकार से संबंधित समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए ऐश्वर्य कश्यप को छपरा के लोग याद रखेंगे। रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ऐश्वर्या कश्यप आम लोगों की समस्या का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करते थे। जिस कारण लोगों के बीच इनकी लोकप्रियता काफी अधिक थी। साथ ही उनकी सामाजिक भागीदारी भी सराहनीय रही है, और इनके कार्यकाल में कई खेलों का उन्होंने विकास किया। जिसमें कबड्डी प्रमुख रूप से शामिल है। विभिन्न आयोजनों में यह शामिल होते रहे हैं। इस मौके पर रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह ने भी ऐश्वर्य कश्यप को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। क्लब की तरफ से अध्यक्ष पार्थसारथी गौतम ने ऐश्वर्या कश्यप को शॉल देकर सम्मानित किया। वही हिमांशु किशोर पूर्व सचिव द्वारा उपहार देकर ऐश्वर्य कश्यप को सम्मानित किया गया।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा