राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। दैनिक समाज जागरण,सारण,मशरक थाना क्षेत्र के मशरक पूरब टोला गाँव मे थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दस लीटर अवैध शराब बरामद किया।मामले में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पूरब टोला गाँव निवासी बसन्त डोम पिता स्व गणेश डोम देशी शराब बनाता और बेचता है।पुलिस गस्ती दल के जमादार प्रमोद कुमार की अगुआई में पूरब टोला गाँव मे छापेमारी की गई जिसमें दस लीटर देशी शराब बरामद कर मशरक थाना कांड संख्या 569/22 में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।वही फरार शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग