राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। दैनिक समाज जागरण,सारण,बिहार सरकार के आदेशानुसार जमीनी विवाद के निष्पादन को लेकर जिलाधिकारी सारण के निर्देश पर मशरक थाने में शनिवार को अंचल निरीक्षक महेंद्र राम व थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया। जिसमें पहुंचे फरियादियों ने अपनी अपनी फरियाद को रखा। मामले में अंचल निरीक्षक महेंद्र राम ने बताया कि जनता दरबार में पहले से 4 मामला लंबित था जिस पर सुनवाई करते हुए 2 का निष्पादन कर दिया गया वही 2 नया मामला सामने दर्ज कराया गया जिस पर विपक्षी पार्टी को नोटिस निर्गत करने के लिए आदेश जारी किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग