राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। संगीतमय श्रीराम कथा एवं हनुमज्जयंती समारोह को लेकर समिति के सदस्यों व बुद्धिजीवियों द्वारा शुक्रवार की रात्रि समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की गई और आगे यज्ञ के सफल संचालन एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बता दें तरैया के भटगाई दक्षिण टोला में 12 दिसम्बर से 18 दिसम्बर तक संगीतमय श्रीराम कथा सह हनुमज्जयन्ती का आयोजन किया गया है। इसकी तैयारी को ले सभी समिति के सदस्य दिन-रात एक किए हुए हैं। बैठक में समिति के सभी सदस्य उपस्थित हुए। मौके पर भाजपा नेता शेखर सिंह, अरुण सिंह, पंच सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार तिवारी, संजीव कुमार चौबे ‘शिक्षक’, हर्ष नारायण सिंह ‘रमन’ पत्रकार, डॉ दिलीप कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह शिक्षक, अभिषेक कुमार, हिमांशु शेखर, कमलेश तिवारी, राकेश कुमार सिंह, विनय सिंह, मोहम्मद परवेज आलम, साबिर हुसैन, मुस्तफा कमाल, कृष्णा सिंह, सुबोध सिंह आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग