राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र के रूपरहीमपुर में जमीनी विवाद को लेकर हुई एक मारपीट की घटना में एक युवक जख्मी हो गया। घटना को लेकर रूपराहीम पुर निवासी विनोद तिवारी की पत्नी मुन्नी देवी ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा है कि वह घर के अंदर खाना बना रही थी तभी उसके पटीदार संजय तिवारी, राहुल तिवारी, अरुण तिवारी तीनों उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। राहुल तिवारी उसके दरवाजे को तोड़फोड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो फैट मुक्का से मारपीट करने लगा। उसके चिल्लाने पर उसका पुत्र दीपक कुमार बीच-बचाव करने आया इस पर आरोपियों ने ईट चलाकर दीपक कुमार को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। आसपास के लोग के जमा होने पर झगड़ा शांत हुआ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग