बाईक से 240 बोतल अंग्रेजी शराब ले जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा
तरैया(सारण)। प्रखंड के शामपुर ढ़ाला के समीप बाईक से विदेशी शराब लेकर जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। गिरफ्तार युवक सगुनी गाँव निवासी जटू सहनी है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम दियरा बाँध पर गस्ती कर रही थी। उसी समय उक्त युवक बाइक से गुजर रहा था। बाइक के पीछे प्लास्टिक के बोड़े में कुछ लदा हुआ था। जिसके बाद वह पुलिस को देखते ही शामपुर-सगुनी की तरफ भागने लगा। जिसका पीछा कर पकड़ लिया गया। तो देखा गया कि बोड़े में अँग्रेजी शराब है। गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर दियरा क्षेत्र में बना एक झोपड़ी में छापेमारी किया गया। जिसमें लगभग आठ कार्टून अँग्रेजी शराब था। कुल 10 कार्टून विदेशी शराब जिसमें 240 बोतल था। जिसकी अनुमानित मात्रा लगभग 90 लीटर है। जिसे जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि होली के अवसर पर सप्लाई करने के लिए दियरा में उक्त युवक विदेशी शराब स्टॉक कर रहा था।गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग