अमनौर में स्कूल से घर रहे बच्चे बस मारा धक्का, आक्रोशित लोगों ने बस को किया क्षतिग्रस्त
अमनौर (सारण)। स्कूल से लौट रहे आठ वर्षीय बच्चे को बस के ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ। गुस्साए लोगों ने ठोकर मारकर भाग रहे बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना मढौरा थाना क्षेत्र के एसएच 73 अमनौर-मढौरा मुख्य सड़क नौतन मठिया गांव की बतायी गयी है। जहां मढौरा थाना क्षेत्र के बथाना गांव निवासी महम्मद अली का आठ वर्षीय पुत्र शौकत अली एक प्राइवेट स्कूल से पढ़ाई कर उक्त सड़क के किनारे से अपने घर पैदल जा रहा था कि पिछे से मलमलीया से पटना जा रही बस ने ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से बच्चा लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उपचार के लिए अमनौर पीएचसी ले गये। जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। इधर ठोकर मारकर बस चालक बस लेकर भागने लगा जो अमनौर चौक में लगे जाम में फंस गया।पिछा कर रहे लोगों ने चालक को पकड़कर अमनौर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं आक्रोशित लोगों ने बस को क्षतिग्रस्त कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग