राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव में शराब के साथ गिरफ्तार एक महिला तस्कर समेत दो व्यक्तियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मोहम्मद शोएब आलम ने बताया कि गिरफ्तार महिला नंदनपुर गांव की प्रभावती देवी तथा उसी गांव का एक अन्य धंधेबाज दिलीप महतो है। जिन्हें शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान के तहत एएलटीएफ की टीम व तरैया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सोमवार को छपरा जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग