राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच 73 पर यदु मोड़ पर थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक शख्स को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस यदु मोड़ पर पुलिस बल की मदद से फरदहिया गांव निवासी मुन्ना कुमार शर्मा पिता रामबालक शर्मा को एक पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग