राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के भिकटी दानी ब्रहम स्थान बाजार पर चाय की दुकान की आड़ में शराब बेच रहे दुकानदार को थाना पुलिस जमादार विपिन कुमार ने दल बल के साथ पहुंच छापेमारी कर चाय दुकानदार को एक लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने सोमवार को बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर जमादार विपिन कुमार की अगुवाई में पुलिस बल में चाय की दुकान में शराब बेच रहे भगवान महतो पिता स्व बासदेव महंतों को एक लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग