राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के पचभिण्डा पंचायत के वार्ड संख्या-13 में सोमवार को नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया गया। नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र सहनी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। आंगनबाड़ी केंद्र कोड संख्या-156 की सेविका वंदना कुमारी, सहायिका सरसरी कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका लवली कुमारी व पूनम कुमारी, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि भानु श्रीवास्तव तथा राजकीय मध्य विद्यालय पचभिण्डा के सभी शिक्षकों की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना के बाद आंगनवाड़ी केंद्र का शुभारंभ हुआ। मौके पर आंगनबाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र के दर्जनों लाभुक व उनके अभिभावक उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग