राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। अब हाई टेक्नोलॉजी की हैण्ड स्कैनर मशीन से माँझी जयप्रभा सेतु चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही हैं। तीन सदस्य टीम लगातार यूपी की तरफ से बिहार सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों को चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच स्कैन कर वाहन में अंदर रखे समान को आसानी से मालूम किया जा रहा है। वाहन के अंदर क्या लोड है। उत्पाद विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को स्कैनर के माध्यम से चेकपोस्ट पर छह लीटर अंग्रेजी।शराब बरामद किया गया है वही चेकपोस्ट पर शिफ्टवाइज यूपी से आने आने वाले तकरीबन सैकड़ों छोटी बडी वाहनों की जांच की गई। वहीं उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने सधन जांच के दौरान दो शराबियों को गिरफ्तार किया गया। इस मौके पर बैजू कुमार, सियाराम साह, अशोक कुमार, महेन्द्र कुमार, अमित कुमार राय सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग