राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। पदभार ग्रहण के बाद पहली बार एकमा अंचल के पुलिस निरीक्षक बीपी आलोक ने मंगलवार को दाउदपुर थाने का निरीक्षण किया। वहीं विभिन्न के कांडों की समीक्षा व पर्यवेक्षण करने के साथ हीं कई आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस निरीक्षक ने अपराध की रोकथाम के लिए पूर्व के लंबित मामले का निष्पादन तेज करने, सर्दी के मौसम को देखते हुए रात्रि को पुलिस गश्ती को बढ़ाने, असमाजिक तत्वों पर नजर रखने, शराब के धंधेबाजों व शराबियों के विरुद्ध अभियान चलाते रहने, यातायात नियमों का पालन कराने हेतु वाहन जांच कर जुर्माना वसूलने, सभी चौकीदारों को अलर्ट रखने समेत कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया। मौके पर थाने के सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग